भाजपा ने जामताड़ा से महिला को प्रत्याशी बनाकर दिया सम्मान : बबीता झा

भाजपा नेत्री बबीता झा ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि भाजपा ने इस बार जामताड़ा विधानसभा से महिला को टिकट दिया है.

जामताड़ा. भाजपा नेत्री बबीता झा ने अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि भाजपा ने इस बार जामताड़ा विधानसभा से महिला को टिकट दिया है. इसके लिए प्रधानमंत्री सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं. महिला प्रत्याशी को टिकट देकर भाजपा ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है. कहा कि भाजपा से सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है. हम सीता सोरेन को भारी से भारी मतों से विजयी बनायेंगे. हम महिलाओं को एकजुट होकर चुनाव में काम करने की जरूरत है. कदम से कदम मिलाकर सीता सोरेन को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए हम लोगों को रात दिन मेहनत करेंगे. वहीं झामुमो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झामुमो ने झारखंड की जनता को ठगने का काम किया है. चुनाव आते ही अबुआ आवास और मंईयां सम्मान योजना का प्रलोभन देने का काम कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >