86 छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण

कुंडहित. सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में अध्ययनरत आठवीं क्लास के जनरल कैटेगरी के छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया.

कुंडहित. कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत बुधवार को सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में अध्ययनरत आठवीं क्लास के जनरल कैटेगरी के छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. बीपीओ मो हासीब ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए सरकार ने यह योजना शुरू की है, जो छात्रों के शैक्षणिक उन्नति में मददगार साबित होगा. कहा कि साइकिल की वजह से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं के समय की बचत होती है. वे नियत समय पर स्कूल पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में कुल 106 जनरल छात्र हैं, जिसमें से 86 छात्रों को साइकिल दिया गया. शेष 20 छात्राओं में गुरुवार को साइकिल का वितरण किया जायेगा. मौके पर शिक्षक के साथ लाभुक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >