बालेश्वर मंडल जामताड़ा से एनसीपी से 29 को करेंगे नामांकन

जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से बालेश्वर मंडल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी अजित गुट) से चुनाव लड़ेंगें.

जामताड़ा. जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से बालेश्वर मंडल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी अजित गुट) से चुनाव लड़ेंगें. बालेश्वर मंडल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी. बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से 29 अक्तूबर को नामांकन करेंगे. इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है. कहा कि जन मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच जायेंगे. मजदूरों का पलायन, उच्च शिक्षा का आभाव, बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर जनता के बीच जायेंगें. मौके पर एनसीपी जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने चुनाव में उतरने की घोषणा की. मौके पर मुकेश यादव, सुनील बाउरी, रामदास सोरेन, मुकेश मुर्मू आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >