बच्चा चोरी की अफवाहों को रोकने जागरुकता रथ रवाना

जामताड़ा. बच्चा चोरी को लेकर फैल रही अफवाहों पर रोक लगाने के लिए जागरुकता रथ रवाना किया गया है.

अफवाह में किसी भी निर्दोष व्यक्ति से मारपीट न करें : डीसी संवाददाता, जामताड़ा. बच्चा चोरी को लेकर फैल रही अफवाहों पर रोक लगाने व जिलावासियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को डीसी रवि आनंद व एसपी राजकुमार मेहता ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न जिलों से एवं समाचार पत्रों के माध्यम से हम लोगों को ऐसी सूचनाएं मिल रही है, जिसमें बच्चा चोरी के अफवाह में निर्दोष व्यक्तियों को मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है. इसी को लेकर जागरुकता रथ को रवाना किया, ताकि लोग जागरूक हों. ऐसी सूचना मिलती है तो उसको संबंधित पुलिस थाने में खबर करें. कानून को अपने हाथ में ना लें. किसी भी निर्दोष व्यक्ति से मारपीट न करें. संबंधित बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी को जानकारी दें, ताकि वो प्रशासनिक तौर पर चीजों को हैंडल करें, ताकि निर्दोष व्यक्ति के साथ अप्रिय घटना न हो. जामताड़ा में बच्चा चोरी की घटना प्रतिवेदित नहीं है : एसपी एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन इस मामले में संवेदनशील है. अधिकांश मामले में देखा जा रहा हैं कि अभी तक जामताड़ा में ऐसी कोई भी घटना प्रतिवेदित नहीं है. फिर भी बच्चा चोरी के अफवाह में ग्रामीणों के द्वारा किसी संदिग्ध व्यक्ति को या फिर बाहर के व्यक्ति जो अपने किसी विशेष काम से आए हैं, वैसे व्यक्तियों के साथ मारपीट एवं घायल करने का कार्य किया जा रहा है, जो बिल्कुल ही अपराध की श्रेणी में आता है, कानूनन जुर्म है. निर्दोष व्यक्ति से मारपीट की स्थिति में प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना जांच परखे कानून अपना हाथ में न लें. ऐसी स्थिति होती है तो तत्काल डायल 112 पर सूचना दें. संबंधित वार्ड पार्षद, मुखिया या थाना प्रभारी का नंबर अपने पास रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >