जामताड़ा : जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग केंद्र, लीलावती आवास में आर्ट ऑफ लिविंग के 25वें वर्षगांठ के अवसर पर रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया. समारोह में आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
भक्तिमय सत्संग में झूम उठे सदस्य और श्रद्धालु
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजा के साथ हुआ. इसके बाद भक्तिमय सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्य एवं श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे. समारोह के दौरान शंख फूंकना एवं कप-अप प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें करीब 50 लोगों ने हिस्सा लिया.
