पारदर्शिता के साथ हो चौकीदारों की नियुक्ति : संघ

नाला. संताल परगना के सभी जिलों में पारदर्शिता के साथ चौकीदार नियुक्ति की मांग सरकार एवं प्रशासन से की गयी है.

नाला. संताल परगना के सभी जिलों में पारदर्शिता के साथ चौकीदार नियुक्ति की मांग सरकार एवं प्रशासन से की गयी है. उक्त बातें झारखंड दफादार चौकीदार पंचायत संघ के राज्याध्यक्ष अवध बिहारी शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. उन्होंने कहा कि जिस बीट में जिस वर्ग का पद रिक्त है उस बीट में उसी वर्ग के अभ्यर्थियों से भरा जाना चाहिए. कहा कि जिस बीट में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य कोटि के लिए पद खाली है, उसे उसी वर्ग भरा जाए. किसी कारणवश इस नियम की अनदेखी करने पर संघ चुपचाप नहीं बैठेगा. कहा इस नियम के अनुसार सबको समान रूप से अपना हक प्राप्त हो सकेगा. चौकीदारों की नियुक्ति नियमानुसार नहीं होने पर संघ न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाने में पीछे नहीं हटेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >