10 से 25 अगस्त तक चलेगा फाइलेरिया रोधी अभियान

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय में सीओ सह प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक हुई.

नारायणपुर. प्रखंड कार्यालय में सीओ सह प्रभारी बीडीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक हुई. सीएचसी के बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 10 से 25 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जायेगा. इस बीमारी से ग्रसित मरीजों को आमतौर पर हाथी पांव के नाम से जाना जाता है. यह बीमारी मच्छर के काटने से होता है. फाइलेरिया विकलांग एवं कुरूपता करने वाली बीमारी है. यह शरीर के अंगों को भी प्रभावित करता है. इसका संक्रमण बचपन में ही हो जाता है. बीमारी का पता चलने में 5 से 15 साल लग जाते हैं. बीडीओ ने कहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है. दवा 10 अगस्त से उपलब्ध कराई जायेगी. मौके पर एमपीडब्ल्यू प्रफुल्ल रवानी, सौरभ मालवीय, वार्डन पारुल मांझी, बीआरसी कर्मी नसीतूर रब समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >