विद्यासागर: करमाटांड़ बीडीओ मो एजाज हुसैन ने कहा कि बादाम का बीज केवल उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जो अपनी जमीन पर इसकी खेती करेंगे. बीज वितरण से पहले किसानों से जमीन की लगान (खजाना) रसीद, आधार कार्ड, नाम व पूरा पता लिया जाएगा. उन्होंने कृषि पदाधिकारी को सभी लाभुक किसानों का रिकॉर्ड तैयार करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसानों के खेतों का निरीक्षण करेंगे. किसानों से अपील की कि सरकारी बीज का उपयोग खेती के लिए करें, खाने के लिए नहीं. कहा कि क्षेत्र की भूमि बादाम उत्पादन के लिए उपयुक्त है. थोड़ी मेहनत से किसान अच्छी पैदावार कर बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं.
