कुंडहित से नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कुंडहित में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लड़की को सकुशल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

कुंडहित: प्रेम-प्रसंग में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में बागडेहरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जामताड़ा जेल भेज दिया. नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया. नाबालिग लड़की के पिता के आवेदन पर बागडेहरी थाने कांड संख्या 16/26 दर्ज किया गया.

मामले में बीएनएस की धारा 96 एवं 3(5) के तहत शंकरपुर गांव, थाना राजनगर, जिला बीरभूम निवासी राज बाउरी को अभियुक्त बनाया गया. आरोप है कि राज बाउरी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की. शुक्रवार की रात शंकरपुर गांव से दोनों को बरामद कर लिया. पुलिस ने नाबालिग लड़की का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >