अभाविप ने वृद्धा आश्रम में मच्छरदानी का किया वितरण

अभाविप के सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के संयोजक आकाश साव ने नगर स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धों के बीच पंखे, कुर्सी, टेबल, चौकी, गद्दा, मच्छरदानी आदि का वितरण किया.

जामताड़ा. अभाविप के सिद्धो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के संयोजक आकाश साव ने नगर स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धों के बीच पंखे, कुर्सी, टेबल, चौकी, गद्दा, मच्छरदानी आदि का वितरण किया. बुजुर्गोंं को उन्होंने फल, बिस्कुट भी प्रदान किया. उनके साथ भोजन भी ग्रहण किया. कहा कि मैंने देखा है कि जैसे ही हमारे घर-परिवार में वरिष्ठ लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं. उन पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता. वृद्धों से बात करके बहुत ही अच्छा लगा. मौके पर कुणाल किशोर, अभिषेक दुबे, मोनू साहू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >