मिहिजाम : लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राजा सिंह को मिहिजाम पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था. पुलिस ने उसे नगर के कर्मीपाड़ा स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया.
गैर जमानती वारंट था जारी
थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि जीआर संख्या 440/2020 से जुड़े मामले में न्यायालय द्वारा राजा सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था.
गुप्त सूचना पर छापेमारी
इसी दौरान पुलिस को राजा सिंह के कर्मीपाड़ा स्थित आवास पर मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली. सूचना के आधार पर मिहिजाम पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
न्यायालय में पेशी के बाद जेल
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को न्यायालय में पेश किया. न्यायालय के आदेश के बाद राजा सिंह को जेल भेज दिया गया.
