सीताकाटा गांव में युवक के कुआं में गिरने से मौत

करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव में एक युवक के कुआं में गिरने से मौत हो गयी.

विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सीताकाटा गांव में एक युवक के कुआं में गिरने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान सीताकाटा गांव के पप्पू रवानी (38 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक के पिता सुरेश रवानी ने बताया कि पप्पू रवानी शराब का काफी सेवन करता था. पिछले दो दिन से घर से लापता था, जिसको लेकर थाने में सोमवार को गुमशुदगी का आवेदन दिया था. मंगलवार की सुबह घर के समीप एक कुआं में उसका शव को देखा गया. इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. सूचना मिलते ही थाने के एसआइ कमलेश चौधरी, एएसआइ कुलदीप मिंज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना से मृतक के माता-पिता, पत्नी सहित तीन बेटा-बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिजन काफी गरीब हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >