रेलवे लाइन से एक व्यक्ति का शव बरामद

मंगलवार की सुबह अप रेल लाइन से रेलवे पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार दास (42) के रूप में हुई है.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित कुर्मीपाड़ा के निकट मंगलवार की सुबह अप रेल लाइन से रेलवे पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार दास (42) के रूप में हुई है. चित्तरंजन रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. चर्चा है कि मृतक ने आत्महत्या कर ली है. रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जामताडा अस्पताल भेज दिया है. वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे को छोड़ गया है. मृतक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >