ऊर्जा संचार निगम लिमिटेड के एमडी से मिला विधायक
पचास एमबी का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर जामताड़ा पहुंची शीघ्र
बिजली ट्रांसफॉर्मर मरम्मति वर्कशॉप का निर्माण शीघ्र
जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के प्रयास से जामताड़ा को एक और तोहफा मिला. अब जामताड़ा में बिजली की समस्या दूर होगी. सभी जर्जर तारें बदली जायेंगी. विधायक डॉ अंसारी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि झारखंड ऊर्जा संचार निगम लिमिटेड के एमडी मंजू नाथ भजंतरे से मिलकर जामताड़ा में बिजली समस्या को रखा. एमडी ने बिजली की समस्या को सुनकर एक अतिरिक्त पचास एमबीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर शीघ्र देने का आश्वासन दिया.
कहा : जामताड़ा में ही बिजली ट्रांसफॉर्मर मरम्मत वर्कशॉप का निर्माण भी शीघ्र करने का आश्वासन दिया. विधायक डॉ अंसारी ने कहा कि इसके निर्माण हो जाने पर अब बिजली ट्रांसफॉर्मर की मरम्मति के लिए लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. कहा : नारायणपुर के हीरापुर में विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है. कहा : जामताड़ा जिला को पॉवर हब बनाना ही उनका खास उद्देश्य है. जामताड़ा में पूर्व में पचास एमबीए का बिजली ट्रंसफॉर्मर दिया था, जो पर्याप्त नहीं था. इसलिए एक अतिरिक्त पचास एमबी का एक और ट्रांसफॉर्मर की मांग की गयी थी, जो एमडी ने बहुत जल्द देने का आश्वासन दिया.
कहा कि जामताड़ा में वे बिजली आगामी पचीस वर्ष की सोच को लेकर का चल रहे हैं ताकि बिजली की किल्लत जामताड़ावासियों को नहीं झेलनी पड़े. जामताड़ा विधान सभा क्षेत्र में मिहिजाम, जामताड़ा तथा नारायणपुर, करमाटांड़ के जर्जर बिजली तार एवं खंभों को शीघ्र बदलना शुरू हो जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि जमाताड़ा को चहुंमुखी विकास करना ही उनका लक्ष्य है. मौके पर मीडिया प्रभारी पप्पू डालमिया, हमीद सुमन,तपन दास, असगर अली, मोबासीर आलम सहित अन्य उपस्थित थे.
