विद्यासागर. करमाटांड प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर में ‘स्कूल रूआर’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. डुमरिया के मुखिया बलदेव मरांडी व पंसस सुरेंद्र सोरेन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. मुखिया बलदेव मरांडी ने कहा कि ‘स्कूल रूआर’ का मुख्य उद्देश्य 5 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है. इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षक और समाज दोनों को मिलकर कार्य करना होगा. पंसस सुरेंद्र सोरेन ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए नि:शुल्क मध्याह्न भोजन, स्कूल किट, पोशाक, बैग, साइकिल एवं छात्रवृत्ति की सुविधाएं दी जा रही हैं. अभिभावकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने व अपने बच्चों को समय पर विद्यालय भेजने की अपील की. इसके बाद प्रभातफेरी निकाली गयी. मौके पर प्रधानाध्यापक विद्यासागर, सहायक अध्यापक शंकर पंडित, ख्रीस्टीना हेंब्रम, मोतीलाल पंडित, मोहन कुमार पंडित, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष छोटेलाल सोरेन आदि थे.
बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए निकाली प्रभातफेरी
विद्यासागर. करमाटांड प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर में ‘स्कूल रूआर’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
