फोटो – 05 मरीजों का सैंपल लेते एलटी विजय कुमार व अन्य संवाददाता, जामताड़ा. नारायणपुर प्रखंड के सिकदारडीह, कोरीडीह टू और बगरूडीह गांव में मिजिल्स (चेचक) का प्रकोप सामने आया है. अब तक 19 लोग बीमार हो चुके हैं. मामले की जानकारी मिलते ही जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ अजित कुमार दुबे अपनी टीम के साथ प्रभावित गांवों में पहुंचे और मरीजों की जांच कर सैंपल संग्रह किया. सभी सैंपलों को जांच के लिए रिम्स, रांची स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है. डॉ दुबे ने बताया कि सिकदारडीह में सात, कोरीडीह टू में पांच और बगरूडीह में सात मरीज चिह्नित किये गये हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. एहतियात के तौर पर लगातार निगरानी की जा रही है. सिकदारडीह निवासी परेश मंडल की हालत गंभीर होने पर उसे 108 एंबुलेंस से जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित परिवारों को अलग रहने और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है. ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, पौष्टिक व मौसमी फल का सेवन करने तथा तेज धूप से बचने की हिदायत दी गई है. बताया कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर सतत नजर बनाए हुए है. लोगों से लक्षण के दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है. मौके पर एलटी विजय कुमार, एमपीडब्ल्यू महेश कुमार सिंह, सीएचओ कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे.
नारायणपुर के तीन गांवों में मिजिल्स का बढ़ा प्रकोप, 19 लोग बीमार
जामताड़ा. नारायणपुर प्रखंड के सिकदारडीह, कोरीडीह टू और बगरूडीह गांव में मिजिल्स (चेचक) का प्रकोप सामने आया है.
