सड़कों पर हिचकोले खाने की मजबूरी

बड़ी समस्या . जिले की सड़कें हो गयी बदहाल, नेताओं को इसकी परवाह नहीं कहीं कहीं तो आधी सड़क बना कर छोड़ दिया गया नाला : नाला के सुलतानपुर से चिचुड़बिल का सड़क जर्जर होने से इनदिनों ग्रामीणों की आवाजाही में परेशानी बढ़ गयी है. सुलतानपुर से चिचुड़बिल गांव तक लगभग आधा किमी सड़क जर्जर […]

बड़ी समस्या . जिले की सड़कें हो गयी बदहाल, नेताओं को इसकी परवाह नहीं

कहीं कहीं तो आधी सड़क बना कर छोड़ दिया गया
नाला : नाला के सुलतानपुर से चिचुड़बिल का सड़क जर्जर होने से इनदिनों ग्रामीणों की आवाजाही में परेशानी बढ़ गयी है. सुलतानपुर से चिचुड़बिल गांव तक लगभग आधा किमी सड़क जर्जर है. बता दें कि पंचायत चुनाव के पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य हुआ था. सड़क पर सिर्फ बोल्डर एवं मोरम बिछाकर यूं ही छोड़ दिया गया है. इस बरसात में माेरम की मिट्टी बह गयी है और सड़क पर सिर्फ नुकीले पत्थर ही बच गये हैं. जिसके कारण राहगीरों को आने-जाने में बहुत ही परेशानी हो रही है. दूसरी और चिचुड़बिल गांव से अजय नदी घाट तक सड़क भी जर्जर हो चुकी है. इस सड़क पर केवल 150 फुट ही पीसीसी ढलाई की सड़क बनी है. शेष सड़कों को यूं ही छोड़ दिये जाने से ग्रामीणों को परेषानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >