सरकार के फरमान से गोकुल मित्र बेरोजगार

जामताड़ा : जिले के वायेएफ केंद्र में पदस्थापित गोकुल मित्र की सेवा को तत्काल समाप्त करने की चिट्ठी ने गोकुल मित्र की परेशानी को बढ़ा दी है. जिले के सभी गोकुल मित्र के सामने बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो गयी है. बता दें कि जिले के सभी वाएफ केंद्र में एक-एक गोकुल मित्र की बहाली […]

जामताड़ा : जिले के वायेएफ केंद्र में पदस्थापित गोकुल मित्र की सेवा को तत्काल समाप्त करने की चिट्ठी ने गोकुल मित्र की परेशानी को बढ़ा दी है. जिले के सभी गोकुल मित्र के सामने बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो गयी है. बता दें कि जिले के सभी वाएफ केंद्र में एक-एक गोकुल मित्र की बहाली मानदेय के आधार की गयी थी. कोई-कोई गोकुल मित्र जिले में वर्ष 2010 से तो कोई 2011 से कार्य कर रहे हैं.

जिले में कुल वायेएफ केंद्र 35 हैं वहीं गोकुल मित्र 20 हैं. वायेएफ के गव्य कार्यक्रम अधिशाषी के पत्रांक-2095 दिनांक-10 अगस्त को सभी वायेएफ केंद्राधीक्षक सह जिला वायेएफ प्रभारी को पत्र भेजकर गोकुल मित्र की सेवा तत्काल नहीं लेने का निर्देश दिया गया है. पत्र में लिखा है कि राज्य सरकार से गोकुल मित्रों के मानदेय हेतु धनराशि लंबित होने के कारण केंद्र के कार्यो में गोकुल मित्र से अगले आदेश तक सेवा नही लिया जाय.

धनराशि उपलब्ध होने पर ही गोकुल मित्र से सेवा ली जायेगी. जामताड़ा जिले के मोहनपुर वायेएफ केंद्र में पदस्थापित गोकुल मित्र जीतु मंडल ने कहा कि जिले के सभी गोकुल मित्र कृषि मंत्री रणधीर सिंह के आवास में मिलकर अपनी समस्या को रखा. कृषिमंत्री ने समस्या का समाधान के लिए गोकुल मित्र को 24 अगस्त को रांची में बुलाया है. गव्य विकास के निदेशक मुकुल सिंह से समस्या पर बात करने का आश्वासन गोकुल मित्र को दिया है.

क्या है गोकुल मित्र का कार्य
वायेएफ केंद्र में पदस्थापित गोकुल मित्र गांव-गांव में जाकर किसानों को पशुओं के संतुलित आहार, हरा चारा, ओझाला घास तथा कृर्तिम गर्भााधान के बारे में जानकारी देकर किसानों को जागरूक करने का कार्य करते हैं.
मनरेगा लूट में रोज हो रहे नये खुलासे
गड़बड़ी . फिल्म वेलडन अब्बा से भी पदाधिकारियों ने नहीं ली सीख
भ्रष्टाचार मुक्त रखने को लेकर तत्कालीन एसडीओ ने पदाधिकारियों को दिखायी थी फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >