विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड के सीताकाटा विवाद पर थाना प्रांगण में एसडीओ नवीन कुमार व डीएसपी पूज्य प्रकाश की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच समझौता को लेकर बैठक हुई. बैठक में विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर समस्या का बारी-बारी से सुना गया तथा दोनों पक्षों को अपने-अपने समस्या पर सुझाव रखने को कहा गया.
इन सभी के समस्याओं को सुनने के बाद दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास प्रशासन एवं शांति समिति के लोगों द्वारा कराया गया, लेकिन दोनों पक्षों में बात नहीं बनने के कारण समझौता नहीं हो सका. इस पर पुलिस प्रशासन ने विवादित स्थल पर पुन: कोई समस्या ना उत्पन्न हो इसके लिए दोनों पक्षों को विवादित स्थल पर किसी भी तरह का कार्य करने पर प्रतिबंध लगाया गया.
साथ ही दोनों पक्षों को हिदायत दिया गया कि विवादित स्थल पर किसी तरह से विवाद उत्पन्न किया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन ने पुन: दोनों पक्षों के साथ आपसी बैठक कर समझौता करने को कहा गया. दोनों पक्षों में अगर समझौता हो जाता है तो पुन: बैठक कर उस समझौते पर प्रस्ताव लिया जायेगा.
