नाला के पंचायत सचिव का वेतन रोका

नाला : प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल ने मनरेगा की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में पंचायत सचिव एवं मुखिया का संयुक्त बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया. बीडीओ ने पंजुनिया तथा अफजलपुर पंचायत के रोजगार सेवक को विगत कई बैठक में भाग नहीं लेने पर स्पष्टीकरण मांगा. निर्देश दिया कि सभी रोजगार […]

नाला : प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल ने मनरेगा की साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में पंचायत सचिव एवं मुखिया का संयुक्त बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया. बीडीओ ने पंजुनिया तथा अफजलपुर पंचायत के रोजगार सेवक को विगत कई बैठक में भाग नहीं लेने पर स्पष्टीकरण मांगा.

निर्देश दिया कि सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव को अभिलेख तैयार कर बैठक में उपस्थित हो. नाला पंचायत के पंचायत सचिव सुखमय घोष के बिना सूचना पर बैठक से गायब रहने के कारण उनका वेतन बंद करने का निर्देश दिया. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्ड हेतु सूची बनाकर कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में अजय किस्कू, अनवर आलम, सरजु रविदास उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >