जामताड़ा : जामताड़ा थाना क्षेत्र के बुधुडीह गांव में विवाहिता की हत्या मामले में मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त पति धनंजय पांडे, ससुर भरत पांडे तथा सास छाया देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बता दें कि बीते कल बुधुडीह गांव में विवाहिता ममता पांडे ने घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी थी.
वे धनबाद जिला के बरवाअड्डा की बेटी थी. जामताड़ा थाना में ममता के पिता राज किशोर पांडे ने दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज कराया था. मंगलवार को पुलिस ने सभी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
