सदर अस्पताल में लगेगा 32 सीसीटीवी कैमरा

सदर अस्पताल में नये सिरे से सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं.

जामताड़ा. सदर अस्पताल में नये सिरे से सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं. इससे हर गतिविधि की निगरानी हो सकेगी. सदर अस्पताल में प्रमुख स्थानों में 32 कैमरा लगाये जा रहे है. ताकि सदर अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर हॉल, पोर्टिको सहित वार्डों की निगरानी होगी. बता दें कि पूर्व में सदर अस्पताल में 13 कैमरे लगाये गये थे. लेकिन कुछ समय में कई कैमरा खराब हो गया था. इस कारण अस्पताल की निगरानी नहीं हो पाती थी. अस्पताल प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरा की संख्या बढ़ाकर लगाने का निर्णय लिया. एजेंसी की ओर से कैमरा लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >