24 घंटे में नहीं हुई बिजली समस्या दूर तो करेंगे चक्का जाम: इरफान

जामताड़ा : मेझिया गांव में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बिजली समस्या को लेकर सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर बिजली समस्या में सुधार नहीं हुआ तो चक्का जाम कर दिया जायेगा. डॉ इरफान सोमवार को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होने के लिए […]

जामताड़ा : मेझिया गांव में जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बिजली समस्या को लेकर सरकार के विरुद्ध आंदोलन करने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर बिजली समस्या में सुधार नहीं हुआ तो चक्का जाम कर दिया जायेगा. डॉ इरफान सोमवार को ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होने के लिए गांव का दौरा किया था. इस दौरान विधायक ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा. कहा कि यदि बिजली में सुधार नहीं हुआ तो यहां का कोयला गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जाने नहीं दिया जायेगा. विधायक ने कहा कि सरकार और विद्युत विभाग के द्वारा लगातार इस मामले में उदासीनता बरती जा रही है. इस कारण पूरे क्षेत्र में 24 घंटे में मात्र दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है.

और उसमें भी लो वोल्टेज की स्थिति बनी रहती है. जिससे जनता हलकान है. बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे, व्यवसायी वर्ग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, खेतों में सिंचाई प्रभावित हो रही है. उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान भी बिजली समस्या का मुद्दा उठाया गया था. उस वक्त व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन भी मिला था.

परंतु स्थिति में अब तक किसी प्रकार का सुधार नहीं हो पाया है. विधायक ने कहा कि सीएम से विभाग नहीं संभल रहा है तो उन्हें स्वेच्छा से त्याग दे देना चाहिए. मौके पर मुखिया कमली देवी, भागीरथ पंडित, उप मुखिया मीरूदी सोरेन, लोभ दास, षष्टी मंडल, पूर्णा दास, अमित मल्लिक, चंदन दास, खेपा दास, तारापद मंडल, काजल दास, लखन दास, निशु राय, अजीत मंडल, कार्तिक भंडारी, बंधु दास, पुकुश गोराई, रोहित दत्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >