गांजा के साथ दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मरीचबाद एवं कालीपहाड़ी गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई नारायणपुर : थाना क्षेत्र के मरीचबाद एवं कालीपहाड़ी गांव में सोमवार को नारायणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. छापेमारी में अवैध रूप से गांजा खरीद बिक्री कर व्यापार करने वाले दो लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. […]

मरीचबाद एवं कालीपहाड़ी गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

नारायणपुर : थाना क्षेत्र के मरीचबाद एवं कालीपहाड़ी गांव में सोमवार को नारायणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. छापेमारी में अवैध रूप से गांजा खरीद बिक्री कर व्यापार करने वाले दो लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. नारायणपुर पुलिस ने प्रशिक्षु डीएसपी सह नारायणपुर थाना प्रभारी नेहा बाला के नेतृत्व में गुप्ता सूचना के आधार पर सोमवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र के मरीचबाद के धनश्याम मंडल एवं कालीपहाड़ी गांव के सदानंद मंडल को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है.
जिसमें मरीचबाद निवासी धनश्याम मंडल के पास से 125 ग्राम तथा सदानंद मंडल के पास से 140 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया. मामले को लेकर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 43/18 के तहत मामला दर्ज कर मरीचबाद निवासी धनश्याम मंडल, कालीपहाड़ी निवासी सदानंद मंडल एवं बीरू मंडल को जेल भेज दिया. बताते चलें कि रविवार को नारायणपुर पुलिस ने कालीपहाड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बीरू मंडल को 140 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया था.
बीरू मंडल को 140 ग्राम अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >