सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

ना नशे में वाहन चलायें और ना ही किसी को जबरन रंग ही लगायें जामताड़ा : जिले भर में होली त्योहार को शांतिप्रिय मनाने के लिए जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय के एसजीएसवाइ हॉल में सोमवार को हुई़ जिसमें मुख्य रूप से डीसी आदित्य कुमार आनंद, डीडीसी रामाशंकर प्रसाद, जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, उपाध्यक्ष […]

ना नशे में वाहन चलायें और ना ही किसी को जबरन रंग ही लगायें

जामताड़ा : जिले भर में होली त्योहार को शांतिप्रिय मनाने के लिए जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक समाहरणालय के एसजीएसवाइ हॉल में सोमवार को हुई़ जिसमें मुख्य रूप से डीसी आदित्य कुमार आनंद, डीडीसी रामाशंकर प्रसाद, जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, उपाध्यक्ष सायरा बानो सहित अन्य ने भाग लिया़ मौके पर डीसी श्री आनंद ने जिलेवासियों से शांति प्रिय होली मनाने का अपील की. कहा अनजाने में भी किसी प्रकार की घटना हो जाती है तो तुरंत प्रशासन को जानकारी दें.
शांति समिति के सदस्य या आम जनता किसी प्रकार का ऐसे कदम न उठायें. जिससे समाज में माहौल बिगड़े़ कहा सोशल मीडिया पर और अशांति फैलाने वाले लोगों पर प्रशासन नजर रखेगा. लोगों को अश्लील गानों और नशा में वाहन नहीं चलाने का अपील किया़ एसडीओ नवीन कुमार ने कहा कि होली त्योहार शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है़ इसलिए सभी को मिलजुल कर त्योहार मनाने का अपील की. कहा शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय का जुम्मा का समय बारह बजे से डेढ़ बजे तक होता है़ इस समय में प्रशासन के साथ-साथ शांति समिति के सदस्य भी अपने इलाके में नजर रखें. सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर कड़ी नजर रखी जायेगी.
शांति समिति के सदस्यों ने दी अपनी-अपनी राय
बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे. राजद जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने कहा कि जिला शांतिप्रिय है़ मिहिजाम स्थित बंगाल सीमा पर प्रशासन को नजर रखने होगी. वहीं सदस्य रफीक अनवर ने कहा कि जिलेवासी सभी त्योहार आपसी भाईचारा के साथ मनाते रहे हैं. आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा. वहीं जावेद अंसारी ने कहा कि हम सब को हर पर्व मिलजुल कर मनाना चाहिये.
ये थे मौजूद
डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो, एनडीसी विजय केरकेट्टा, बीडीओ पंकज कुमार रवि, सुनील कुमार प्रजापति, सीओ प्रीतिलता किस्कू, प्रशिक्षु डीएसपी नेहा बाला, सभी थाना प्रभारी, आजसू जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, जिप सदस्य भजहरि मंडल, जिमोली बास्की, सुकुमुनी हेंब्रम, सोमनाथ सिंह, प्रो सुनील कुमार हांसदा, सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर यादव, समर मांझी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नीलेश कुमार, सोनू सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >