नारायणपुर : जंगली हाथियों का झुंड नारायणपुर पहुंच गया है. जैसे ही लोगों को जानकारी मिली. झुंड को देखने के लिये लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. वहीं सूचना पर पुलिस प्रशासन भी पहुंचा. और लोगों को हाथी के करीब नहीं जाने की हिदायत दी. वहीं हाथी को पत्थर भी नहीं मारने को चेताया. वहीं जंगली हाथियों के पहुंचने की खबर सुनकर प्रशिक्षु डीएसपी नेहा वाला पुलिस बल के साथ पीपलाटांड़ गांव स्थित जंगल के पास पहुंची. विभागीय अधिकारियों से बात कर ग्रामीणों को जंगली हाथियों के संपर्क में नहीं जाने की सलाह दी.
हाथी से दूर रहने की बात कही. समाचार प्रेषण तक जंगली हाथियों का झुंड पिपलाटांड़ के जंगल में ही था तथा किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था. वहीं वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशासन के लोग भी वहां मौजूद रहे.
