रेलवे साइडिंग से होमगार्ड जवान को बदलने की उठी मांग
जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीसी आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स व जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई़ इस दौरान डीसी श्री आनंद ने जामताड़ा रेलवे साइडिंग में हो रहे कोयला चोरी पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया़ वहीं चितरा से जामताड़ा आनेवाले कोयला डंपरों से ही कोयला चोरी पर रोक लगाने का निर्देश दिया़ चितरा से रेलवे साइडिंग आनेवाले कोयला डंपरों के साथ स्कॉट टीम भेजने का निर्देश दिया़
पांडेश्वर इसीएल के अंतर्गत आनेवाले नाला के पलास्थली में अवैध खान पर रोक लगाने डोजरिंग करने का निर्देश दिया़ कहा अवैध गड्ढे को इसीएल द्वारा भरने का कार्य नहीं करेगा तो किसी प्रकार की अनहोनी होने पर पांडेश्वर इसीएल पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी़ चितरा ईसीएल के प्रतिनिधि ने बताया कि रेलवे साइडिंग में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. पुराना होमगार्ड को बदल कर नया होमगार्ड की नियुक्त किये गये हैं.
मौके पर एसी विधान चंद्र चौधरी, एसडीओ नवीन कुमार, जिला सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन, एसडीपीओ पूज्य प्रकाश, डीएसपी हेडक्वार्टर जयदीप लकड़ा, सीओ प्रीतिलता किस्कू, अभिषेक कुमार, हातिम ताइ राय, मनिश्वर हेम्ब्रम सहित अन्य मौजूद थे.
जांच के क्रम में ही खरीदना होगा हेलमेट
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में डीसी श्री आनंद ने कहा कि मिहिजाम से जामताड़ा सड़क के बीच कई पेड़ों को चिह्नित किया गया है. जिससे आये दिन दुघटना का शिकार लोगों को होना पड़ता है. वैसे सभी चिह्नित पेड़ों को कटाई करने का निर्देश दिया़ जिला परिवहन पदाधिकारी को कहा कि वाहन व हेलमेट जांच के क्रम में किसी दुकान से समन्वय बनाकर साथ में हेलमेट भी रखें. बिना हेलमेट से चलानेवाले वाहन चालक पर फाइन वसूली करते समय तुरंत हेलमेट की खरीदारी कराने निर्देश दिया़ वहीं शराब पीकर और तेज गति से चलानेवाले बाइक चालक का लाइसेंसरद्द करने का निर्देश दिया़
शहर के कायस्थपाड़ा चौक में स्कूली बसों द्वारा जाम करने पर स्कूली बसों का नया रूट बनाने पर विचार करने का निर्देश दिया़ ताकि कायस्थपाड़ा मोड़ में जाम न लग सके.
पांडेश्वर इसीएल के अवैध गड्ढों में डोजरिंग कराने का भी दियानिर्देश
थैलेसेमिया पीड़ित बच्चों को लें गोद
