नौ ओवरलोड ट्रकों से पुलिस ने वसूला जुर्माना

जामताड़ा : वरीय अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को जिले भर में पुलिस प्रशासन व खनन विभाग की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान माल ढोने वाले वाहनों के कागजात व ओवर लोडिंग संबंधित जांच की गयी. जामताड़ा थाना के पास एसडीपीओ पूज्य प्रकाश एवं थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह के अगुआई […]

जामताड़ा : वरीय अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को जिले भर में पुलिस प्रशासन व खनन विभाग की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान माल ढोने वाले वाहनों के कागजात व ओवर लोडिंग संबंधित जांच की गयी. जामताड़ा थाना के पास एसडीपीओ पूज्य प्रकाश एवं थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह के अगुआई में झारखंड से बिहार ओर बिहार से झारखंड बंगाल जाने वाले ट्रकों की जांच की गयी. इस दौरान कुल 19 ट्रकों के कागजात की जांच की गयी. नौ ओवरलोडिंग ट्रकों से फाइन वसूला गया. साथ ही मिहिजाम एवं नाला में भी गुरुवार को दर्जनों वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान बिना कागजात एवं ओवरलोड वाहन से फाइन वसूला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >