बालू लदे पांच ट्रक जब्त

नाला : बुधवार रात नाला में अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान महेशामुंडा घाट की ओर से आ रहे बालू लदा पांच ट्रक को जब्त किया गया. सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन ने ट्रक (जेएच19A-1415, बीआर11 जी आर6630, बीआर 11 एस-1773, बीआर […]

नाला : बुधवार रात नाला में अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी नवीन कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान महेशामुंडा घाट की ओर से आ रहे बालू लदा पांच ट्रक को जब्त किया गया. सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन ने ट्रक (जेएच19A-1415, बीआर11 जी आर6630, बीआर 11 एस-1773, बीआर 10 जीए 1202 व डब्ल्यूबी 57ए- 6308) को जब्त कर नाला थाना में रखा.

अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुज्य प्रकाश, पुलिस निरीक्षक जामताड़ा धनंजय सिंह, नाला थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >