डीसी के आश्वासन के बाद भी हड़ताल पर डटे आउटसोर्सिंग कर्मी

जामताड़ा : सदर असपताल में काम का बहिष्कार करते हुए धरना पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मियों से मंगलवार को डीसी रमेश कुमार दुबे ने हड़ताल समाप्त करने की अपील की. बावजूद कर्मी अपनी मांगों पर हड़ताल पर डटे रहे. डीसी ने आउटसोर्सिंग संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी से बात की व उनकी मांगों को सुना. […]

जामताड़ा : सदर असपताल में काम का बहिष्कार करते हुए धरना पर बैठे आउटसोर्सिंग कर्मियों से मंगलवार को डीसी रमेश कुमार दुबे ने हड़ताल समाप्त करने की अपील की. बावजूद कर्मी अपनी मांगों पर हड़ताल पर डटे रहे. डीसी ने आउटसोर्सिंग संघ के अध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी से बात की व उनकी मांगों को सुना. इस दौरान डीसी ने कर्मियों को हड़ताल समाप्त करने को कहा. समस्या का समाधान के लिए सिविल सर्जन को आउटसोर्सिंग कंपनी को नोटिस करने का निर्देश दिया, ताकि जल्द कर्मियों को बकाया मानदेय मिल सके. वहीं डीसी ने कई आवश्यक दिशा-निर्देश राहुल कुमार तिवारी को दिया.

उपायुक्त के आश्वासन के बाद भी आउटसोर्सिंग कर्मियों ने धरना स्थल पर बैठक की तथा आगे की रणनीति पर चर्चा की. कहा कि हमलोग हड़ताल पर डटे रहेंगे. क्योंकि हमलोगों को इसके पहले भी आश्वासन दिया गया था कि आपलोगों की मांग पूरी कर दी जायेगी, पर ऐसा नहीं हुआ था.
मौके पर इंटक यूथ अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि जब तक इन कर्मियों की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक ये लोग हड़ताल पर रहेंगे. हर बार इन लोगों को आश्वासन दिया जाता है. आखिर कब तक आश्वासन के सहारे ये लोग काम करते रहेंगे. मौके पर कार्तिक तिवारी, बृहस्पति हाड़ी, गीता कुमारी सहित अन्य थे.
एसबीएम के प्रेरक अस्पताल में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >