शिकायत पर पंचायत प्रतिनिधियों ने किया विद्यालय का निरीक्षण

कुंडहित : ग्रामीणों की शिकायत पर खजुरी पंचायत के प्रावि कोरोंगपाड़ा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुद मल्लिका का निरीक्षण जिप सदस्य सुभद्रा बाउरी, मुखिया सरला मरांडी, पंचायत समिति सदस्य बाबलू दास ने किया. दोनों ही विद्यालय में काफी अनियमितता पायी गयी. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यालय निरीक्षण के क्रम में बच्चों ने सप्ताह में […]

कुंडहित : ग्रामीणों की शिकायत पर खजुरी पंचायत के प्रावि कोरोंगपाड़ा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुद मल्लिका का निरीक्षण जिप सदस्य सुभद्रा बाउरी, मुखिया सरला मरांडी, पंचायत समिति सदस्य बाबलू दास ने किया. दोनों ही विद्यालय में काफी अनियमितता पायी गयी. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि विद्यालय निरीक्षण के क्रम में बच्चों ने सप्ताह में एक दिन अंडा देने की बात कही. वहीं बच्चों के नामांकन के मुताबिक बच्चों की उपस्थिति ज्यादा दिखायी गयी है. वहीं खुद मल्लिका उमवि की रंग-रंगाई भी नहीं की गयी है. निरीक्षण के क्रम में शिक्षक भी अनुपस्थित थे. कहा कि दोनों ही विद्यालय के शिक्षक के विरुद्ध डीसी व डीडीसी को लिखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >