योग : जूनियर में अंशु-अन्वेषा व सीनियर ग्रुप में अभिषेक-अबीरा चैंपियन

जमशेदपुर. हील योगा और ऑसम योग एकेडमी की ओर से काशीडीह कम्युनिटी सेंटर में ओपन अमृत योगासना चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

जमशेदपुर. हील योगा और ऑसम योग एकेडमी की ओर से काशीडीह कम्युनिटी सेंटर में ओपन अमृत योगासना चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय योग गुरु अंशु सरकार मौजूद थे. उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया. इस प्रतियोगिता में कुल 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. जूनियर वर्ग में योग कुमार का खिताब अंशु शर्मा व योग कुमारी का खिताब अन्वेषा पंजा को मिला. वहीं, सीनियर ग्रुप में योग ललित अभिषेक डे तथा योग राम्या का खिताब अबीरा कुमारी को प्रदान किया गया. आयोजन में स्वर्गीय अमृत के पिता अर्जुन प्रसाद, अभिमन्यु कुमार, रविशंकर कुमार, मुन्ना शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >