Jamshedpur News : आग से जली महिला की इलाज के दौरान एमजीएम में मौत

Jamshedpur News : मानगो कुमरूम बस्ती निवासी ममनी गोराई (26) एक जुलाई को काली मंदिर में पूजा करने के दौरान आग की चपेट में आ गयी थी.

Jamshedpur News :

मानगो कुमरूम बस्ती निवासी ममनी गोराई (26) एक जुलाई को काली मंदिर में पूजा करने के दौरान आग की चपेट में आ गयी थी. मंदिर में जल रहे दीये से उनकी साड़ी में आग लग गयी थी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी थी. परिजनों ने उनको इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शनिवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.

पति बबलू गोराई ने बताया कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे. जानकारी मिलने पर तुरंत अस्पताल पहुंचे. उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. ममनी की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >