Jamshedpur News : पुरी स्टेशन पर विकास कार्य शुरू, अलग-अलग तिथियों में 4 स्पेशल ट्रेनें रद्द

Jamshedpur News : ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर के पुरी स्टेशन में प्लेटफॉर्म का विकास कार्य शुरू होने के कारण रेल परिचालन पर असर पड़ना शुरू हो गया है.

12 एक्सप्रेस ट्रेनें गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करेगी, यात्रियों को होगी परेशानी

Jamshedpur News :

ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर के पुरी स्टेशन में प्लेटफॉर्म का विकास कार्य शुरू होने के कारण रेल परिचालन पर असर पड़ना शुरू हो गया है. 16 मार्च से 10 मई तक चार स्पेशल ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा 12 एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन पुरी के बजाय पहले के स्टेशनों पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी और वहीं से खुलेंगी. इससे शालीमार-पुरी और चक्रधरपुर मंडल के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

मार्च, अप्रैल व मई में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

02839 शालीमार-पुरी स्पेशल 22, 29 मार्च , 5 , 12, 19, 26 अप्रैल, 3 व 10 मई को02840 पुरी-शालीमार स्पेशल 16, 23, 30 मार्च, 6, 13 व 20, 27 अप्रैल, 4 व 11 मई को08012 पुरी-भंजपुर स्पेशल 20, 22, 27, 29 मार्च, 3 , 5 , 10 , 12 , 17, 19 , 24, 26 अप्रैल , 1, 3, 8, 10 व 15 मई को

08011 भंजपुर-पुरी स्पेशल 19, 21, 26, 28 मार्च, 2, 4, 9, 11, 16, 18, 23, 25, 30 अप्रैल व 2,7, 9, 14 व 16 मई कोमार्च, अप्रैल व मई में गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करेंगी ये ट्रेनें

15643 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस 21, 28 मार्च, 4, 11, 18, 25 अप्रैल, 2 , 9 व 16 मई को खुलने वाली ट्रेन साक्षी गोपाल स्टेशन से खुलेगी.

15644 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस 19, 26 मार्च, 2, 9, 16, 23 व 30 अप्रैल व 7 व 14 मई को ट्रेनें साक्षी गोपाल स्टेशन पर ही समाप्त करेगी.

22201 सियालदह-पुरी दुरंतो एक्सप्रेस 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 मार्च, 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15 व 17, 20, 22, 24, 27, 29 अप्रैल , 1, 4, 6, 8, 11, 13 व 15 मई को साक्षी गोपाल स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी.

22202 पुरी-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस 17 , 19, 21, 24, 26, 28, 31 मार्च, 2 , 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 अप्रैल, 2, 5,7 ,9, 12 व 14 मई को शुरू होने वाली ट्रेन साक्षी गोपाल से खुलेगी.

15640 कामाख्या-पुरी एक्सप्रेस 22, 29 मार्च, 5, 12, 19, 26 अप्रैल, 3 व 10 मई को शुरू होने वाली ट्रेन बीर पुरुषोत्तमपुर में यात्रा समाप्त करेगी.

15639 पुरी-कामाख्या एक्सप्रेस 17, 24, 31 मार्च, 7, 14, 21, 28 अप्रैल, 5 व 12 को चलने वाली ट्रेनें बीर पुरुषोत्तमपुर से खुलेगी.

16 मार्च से 15 मई तक गंतव्य से पहले यात्रा समाप्त करेंगी ये ट्रेनें12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस मालतीपतपुर में समाप्त होगी.

12838 पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस मालतीपतपुर से खुलेगी.

18125 राउरकेला-पुरी एक्सप्रेस खुर्दा रोड पर समाप्त करेगी.

18126 पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस मेमू ट्रेनें खुर्दा रोड से खुलेगी.

68441 जलेश्वर-पुरी मेमू ट्रेन बीर पुरुषोत्तमपुर में समाप्त करेगी.

68442 पुरी-जलेश्वर मेमू ट्रेन बीर पुरुषोत्तमपुर से खुलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >