Jamshedpur News : सरकारी जलमीनार पर कब्जा, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

Jamshedpur News : शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में सूर्य के तल्ख तेवरों के साथ ही जल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है. छोटागोविंदपुर क्षेत्र में सरकारी लापरवाही और कुछ रसूखदारों की मनमानी के कारण आम जनता प्यासी रहने को मजबूर है.

छोटागोविंदपुर : सोलर जलमीनार खराब, मिनी जलमीनार से निजी घरों में हो रही अवैध सप्लाई, प्रशासन मौन

Jamshedpur News :

शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में सूर्य के तल्ख तेवरों के साथ ही जल संकट ने विकराल रूप धारण कर लिया है. छोटागोविंदपुर क्षेत्र में सरकारी लापरवाही और कुछ रसूखदारों की मनमानी के कारण आम जनता प्यासी रहने को मजबूर है. यहां के सामुदायिक मैदान के पास स्थित सोलर जलमीनार का मोटर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हद तो तब हो गयी, जब सामुदायिक मैदान के पश्चिमी छोर पर आम लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगायी गयी मिनी जलमीनार पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जलमीनार की डीप बोरिंग से सीधे पाइप जोड़कर पानी को सरकारी टंकी में भेजने के बजाय सीधे निजी घरों में पहुंचाया जा रहा है. इस दबंगई के कारण आसपास की बड़ी आबादी पानी की किल्लत झेल रही है, लेकिन विवाद के डर से कोई खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा है.

शोभा की वस्तु बनीं लाखों की मिनी जलमीनार

यही हाल वीर कुंवर सिंह मैदान परिसर का भी है, जहां लगा सोलर जलमीनार देखरेख के अभाव में सफेद हाथी साबित हो रहा है. लाखों की लागत से बनी ये योजनाएं आज सिर्फ ढांचा बनकर रह गयी हैं. पानी के लिए हाहाकार मचा है. लोग टैंकरों से पानी मंगाने को विवश हैं.

क्या कहते हैं लोग

गर्मी की शुरुआत में ही जल संकट गहरा गया है. सामुदायिक मैदान की जलमीनार खराब होने से शादियों और अन्य आयोजनों में पानी के लिए हजारों रुपये खर्च कर टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं. सरकारी संपत्ति का लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा. प्रशासन को चाहिए कि वह खराब पड़े जलमीनारों की तुरंत मरम्मत कराये, ताकि राहत मिल सके.

जितेंद्र कुमार

……………………………..यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सार्वजनिक जलमीनार से कुछ लोग अवैध तरीके से सीधे अपने घरों में पानी ले जा रहे हैं. डीप बोरिंग का पानी टंकी में जाने ही नहीं दिया जाता. गरीब जनता बाल्टी लेकर खड़ी रहती है और रसूखदार पाइप से अपनी क्यारियां सींच रहे हैं. विवाद के डर से लोग चुप हैं, लेकिन विभाग को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

धीरेंद्र कुमार

…………………………………..वीर कुंवर सिंह मैदान और सामुदायिक मैदान, दोनों जगहों पर लाखों रुपये से सोलर जलमीनार लगाये गये, लेकिन नतीजा शून्य है. मेंटेनेंस के अभाव में मोटर जल चुके हैं. जब सबसे ज्यादा जरूरत है, तब ये जलमीनारें बंद पड़ी हैं. अगर समय रहते इन्हें ठीक नहीं किया गया, तो आने वाले महीनों में स्थिति और भी भयावह हो जायेगी.

चंद्रकांत कुमारB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >