Jamshedpur News : नियमित जलापूर्ति और सफाई व्यवस्था पहली प्राथमिकता : नौशीन खान

Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कामकाज का जायजा लिया.

शपथ ग्रहण के बाद जुगसलाई नप कार्यालय पहुंचीं अध्यक्ष

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर कामकाज का जायजा लिया. कार्यालय में सिटी मैनेजर राजेंद्र कुमार, स्नेहा श्री, संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने अध्यक्ष कक्ष और कॉन्फ्रेंस हॉल का निरीक्षण किया, जहां फिलहाल रंगाई-पुताई का कार्य चल रहा है. कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान की अनुपस्थिति में अधिकारियों ने उन्हें नगर परिषद की योजनाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी दी. इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गयी.

पत्रकारों से बातचीत में नौशीन खान ने कहा कि गर्मी को देखते हुए पानी की समस्या दूर करना पहली प्राथमिकता होगी. जरूरत वाले इलाकों में बोरिंग और चापाकल लगाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. ईद को ध्यान में रखते हुए टैंकर से पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने और सफाई व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश भी दिये जायेंगे. इस मौके पर उनके पति हिदायतुल्लाह खान और समर्थक भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >