Jamshedpur News : बकाया का भुगतान नहीं हुआ, तो एक अप्रैल से प्यासे रहेंगे 21 पंचायत के लोग

Jamshedpur News : छोटागोविंदपुर और आसपास के 21 पंचायतों के निवासियों पर इस भीषण गर्मी में पानी का बड़ा संकट मंडराने लगा है.

एजेंसी ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा मांग पत्र

25 माह का बकाया नहीं मिलने पर जलापूर्ति ठप करने की दी चेतावनी

Jamshedpur News :

छोटागोविंदपुर और आसपास के 21 पंचायतों के निवासियों पर इस भीषण गर्मी में पानी का बड़ा संकट मंडराने लगा है. छोटागोविंदपुर जलापूर्ति योजना को संचालित करने वाली एजेंसी जेमिनी इंटरप्राइजेज ने बकाया राशि के भुगतान को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (जमशेदपुर प्रमंडल) के कार्यपालक अभियंता को अल्टीमेटम दे दिया है. एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यदि 31 मार्च तक उनके पिछले 25 महीनों का बकाया भुगतान नहीं किया गया, तो एक अप्रैल से जलापूर्ति अनिश्चितकाल के लिए ठप कर दी जायेगी. विदित हो कि क्षेत्र में मार्च महीने से ही पारा चढ़ने लगा है और कई इलाकों में जलस्तर तेजी से नीचे गिर रहा है. चापाकलों के सूखने और निजी जल स्रोतों में कमी आने के कारण लोग पूरी तरह से सरकारी जलापूर्ति योजना पर निर्भर हैं. ऐसे में जलापूर्ति ठप होने से 21 पंचायतों की एक बड़ी आबादी को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ सकता है.

एजेंसी ने योजना संचालन में जतायी असमर्थता

एजेंसी के ठेकेदार अरूण कुमार ने कहा है कि पिछले दो साल से अधिक (25 महीने) का भुगतान लंबित होने के कारण अब योजना का संचालन और रख-रखाव करना उनके बस की बात नहीं है. कर्मचारियों का वेतन और तकनीकी खर्चों का बोझ बढ़ गया है. उन्होंने विभाग से 31 मार्च तक हर हाल में राशि का भुगतान करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >