सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने सोमवार को चाणक्यपुरी और सालबागान, उलीडीह स्थित शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान ओपीडी, दवा वितरण, लैब, टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवा, साफ-सफाई और रिकॉर्ड की जांच की गयी. निरीक्षण में सामने आया कि कुछ डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी समय पर केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं और कामकाज में भी अनुशासन की कमी है. इस पर सिविल सर्जन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों को शो-कॉज नोटिस देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में समयपालन बहुत जरूरी है, क्योंकि यहां रोज बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं. डॉक्टर और कर्मचारी समय पर आयें, ताकि मरीजों को परेशानी न हो. साथ ही दवा की उपलब्धता, साफ-सफाई और ओपीडी व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया गया. प्रभारी अधिकारियों से कहा गया कि केंद्रों की नियमित निगरानी करें. सिविल सर्जन ने साफ कहा कि लापरवाही करने वालों पर विभागीय कार्रवाई होगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.