Jamshedpur News बारिश के बाद न्यू बाराद्वारी में जल जमाव, जुस्को, जेएनएसी से शिकायत

साकची न्यू बाराद्वारी में बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है. न्यू बाराद्वारी 165 नंबर निवासी मिनी कुमारी ने इसकी शिकायत जुस्को, जेएनएसी से की है.

Jamshedpur News . साकची न्यू बाराद्वारी में बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है. न्यू बाराद्वारी 165 नंबर निवासी मिनी कुमारी ने इसकी शिकायत जुस्को, जेएनएसी से की है. शिकायत में बताया कि घर के आगे केबुल बिछाने के लिए एक फुट गहरा गड्ढा काट कर मिट्टी देकर छोड़ दिया गया. पहले कहा गया कि पेवर्स ब्लॉक बिछाया जायेगा,लेकिन अब तक सड़क से जमीन समतल नहीं होने से बारिश होते ही जल जमाव हो जा रहा है. बारिश और खराब जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से घरों के आगे पानी जमा जा रहा हैं. परिजनों के साथ आने- जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >