Jamshedpur media cup cricket tournament : मीडिया कप पर दोमुहानी एकादश ने जमाया कब्जा

दोमुहानी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से कीनन स्टेडियम में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है.

जमशेदपुर. दोमुहानी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से कीनन स्टेडियम में आयोजित मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. बुधवार को कीनन स्टेडियम में खेले गये फाइनल मैच में दोमुहानी की टीम ने दलमा एकादश को 89 रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. दोमुहानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 231 रन बनाए. आशुतोष ने 61 गेंदों में 12 चौके व 6 छक्के की मदद से 105 रों की शतकीय पारी खेली. आनंद कुमार ने 67 व शुभदर्शी ने 26 रनों का योगदान दिया. जवाब में दलमा एकदाश की टीम 19.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गयी. मिथुन और अशोक सिंह ने दो-दो विकेट लिये. आशुतोष को उनके शानदार शतक के लिए ”बेस्ट बैटर” और प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. आनंद कुमार को ”प्लेयर ऑफ द सीरीज” बने. ललित को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शेखर डे, जेजीएपीसीपीएल के एमडी अभिजीत ए नानोटी, टीएसयूआइएसएल के एमडी अतुल भटनागर, आरएसबी के चेयरमैन एसके बेहरा, आधुनिक ग्रुप के सीईओ अरुण कुमार मिश्रा और बलजीत सिंह, रुंगटा माइन्स के एडिशनल वीपी गिरधारी लाल पारिख, आरकेएफएल के दिनेश पारिख, टाटा स्टील कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन से निभा शर्मा, राहुल कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NESAR AHAMAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >