विशाल प्रसाद का नाबाद शतक बेकार, लोयोला ब्लूज जीता

को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने नोबल क्रिकेट क्लब को छह विकेट से मात दी.

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में लोयोला ब्लूज की टीम ने नोबल क्रिकेट क्लब को छह विकेट से मात दी. नोबल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में दस विकेट पर 218 रन बनाये. विशाल प्रसाद ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली. विशेष दत्ता ने तीन व शुभम वर्मा ने दो विकेट लिये. जवाब में लोयोला की टीम ने 44.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर मैच जीत लिया. शुभम वर्मा ने नाबाद 55 और हिमांशु राव ने 54 रन बनाये. शुभम वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >