Jamshedpur News : कार सवार युवकों ने स्कूटी में मारी टक्कर, विरोध करने पर युवती से किया अभद्र व्यवहार,फिर जो हुआ...
Published by : RAJESH SINGH Updated At : 25 May 2026 1:24 AM
सीतारामडेरा मोड़ के पास रविवार की रात करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी से जा रही एक युवती को टक्कर मार दी. जब युवती ने विरोध किया, तो कार में सवार तीनों युवक बाहर निकलकर गाली-गलौज करने लगे.
सीतारामडेरा मोड़ के पास हुई घटना के बाद भड़के लोगों ने किया हंगामा
मौके से भाग कर घर में घुसा एक आरोपी युवक पुलिस के पहुंचने पर हुआ फरार
दो आरोपी युवक कार से ही भागने में रहे सफल
Jamshedpur News :
सीतारामडेरा मोड़ के पास रविवार की रात करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी से जा रही एक युवती को टक्कर मार दी. जब युवती ने विरोध किया, तो कार में सवार तीनों युवक बाहर निकलकर गाली-गलौज करने लगे. साथ ही युवकों ने युवती का कपड़ा फाड़ने का प्रयास भी किया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक आरोपित युवक के अपने घर में घुसने पर उसे घेर कर जमकर हंगामा किया.युवकों के अभद्र व्यवहार पर युवती ने जब हल्ला किया, तो आसपास के लोग जुट गये और तीनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया. लोगों को आक्रोशित देख एक युवक नजदीक ही रहे अपने घर में घुस गया, जबकि दो युवक कार से फरार हो गये. इसके बाद घर में प्रवेश किये युवक को पकड़ने के लिए लोगों ने उसके घर का भी घेराव किया. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले से पहले ही आरोपित युवक घर से भी फरार हो गया. इस पर पुलिस आरोपित युवक के पिता को ही अपने साथ लेकर चली गयी. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि कार सवार तीनों युवक नशे की हालत में थे. वहीं, घर में घुसने वाले युवक का नाम यश बताया जा रहा है. लोगों ने पुलिस को कार का नंबर भी बताया है, जिसके आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










