जयपुरा में श्रमदान कर ग्रामीणों ने किया सड़क को दुरूस्त

बहरागोड़ा के जयपुरा में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर सड़क की मरम्मत की। जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के बाद ग्रामीणों ने उठाया यह कदम।

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की खेडुआ पंचायत अंतर्गत एनएच से जयपूरा तक करीब एक किमी सड़क इतनी जर्जर है कि लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है.उक्त सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से लगातार गुहार लगायी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी.अंतत: ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के बस चालकों और ग्रामीणों ने गुरुवार को इस सड़क मरम्मत करने का बीड़ा उठाया.

श्रमदान कर सड़क को चलने लायक बनाया. ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का पैमाना सड़क को माना जाता है. राज्य से लेकर केंद्र सरकार आधारभूत संरचना सड़क निर्माण के लिए प्रति वर्ष अरबों खर्च कर रही है. परंतु आज भी कई गांव है, जिसमें छोटी-छोटी सड़कें लोगों की परेशानी का सबब बनी है.

इन्हीं सड़कों में एक है खेडुआ पंचायत के ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल के पास करीब एक किमी की सड़क, जो वर्षों से प्रशासनिक पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >