Jamshedpur News : विक्रम शर्मा हत्याकांड : दुमका जेल पर निगाहें, गैंगवार की आशंका

Jamshedpur News : देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की हत्या की चर्चा सिर्फ देहरादून में ही नहीं, बल्कि झारखंड के अपराध जगत के अलावा राजनीतिक गलियारों में भी है.

जिला पुलिस अलर्ट मोड में, अखिलेश सिंह और उनके प्रतिद्वंदी गिरोह पर रखी जा रही नजर

Jamshedpur News :

देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की हत्या की चर्चा सिर्फ देहरादून में ही नहीं, बल्कि झारखंड के अपराध जगत के अलावा राजनीतिक गलियारों में भी है. एक जमाने में आतंक का पर्याय रहे गैंगस्टर अखिलेश सिंह पिछले कई वर्षों से दुमका जेल में है. अपराध की दुनिया से दूर रहकर वह अपनी रिहाई का इंतजार में रहा है. लेकिन अचानक अखिलेश सिंह के गुरु कहे जाने वाले विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े मॉल परिसर में गोली मारकर की गयी हत्या ने सबको चौंका दिया है. अब सबकी निगाहें दुमका जेल पर है. आपराधिक गलियारे में इस बात की चर्चा अब जोरों पर है कि विक्रम शर्मा की हत्या का बदला अब अखिलेश सिंह कब और कैसे लेगा? अखिलेश सिंह पर 65 से ज्यादा केस दर्ज हैं. फरारी के दौरान अखिलेश सिंह पर झारखंड सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था. अखिलेश सिंह पर श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे, जेलर उमाशंकर पांडेय, टाटा स्टील के सुरक्षा पदाधिकारी जयराम सिंह, झामुमो नेता उपेंद्र सिंह, गैंगस्टर परमजीत सिंह सरीके शहर के चर्चित लोगों की हत्या का आरोप था. गैंगस्टर परमजीत सिंह की हत्या घाघीडीह जेल के अंदर ही करायी गयी थी. हालांकि सिर्फ जेलर उमाशंकर पांडेय हत्याकांड को छोड़कर इन सभी मामले में अखिलेश सिंह बरी हो चुके हैं. अखिलेश सिंह के संबंध में बताया जाता है कि अदावत करने वालों को वह अक्सर रास्ते से हटा देता है. ऐसे में विक्रम शर्मा की हत्या कर एकबार फिर अखिलेश सिंह को सीधे तौर पर चुनौती दी गयी है. ऐसे में शहर में एक बार फिर गैंगवार की आशंका जतायी जा रही है. विक्रम शर्मा की हत्या में शहर के बागबेड़ा निवासी आकाश प्रसाद, विशाल सिंह और जुगसलाई के आशुतोष का नाम बतौर शूटर आया है. जो एक गैंग से जुड़े हैं. विक्रम शर्मा की हत्या के बाद जिला पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गयी है. पुलिस अखिलेश सिंह गिरोह के अलावा उनके प्रतिद्वंदी गिरोह पर नजर रख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >