jamshedpur news : एटक की बैठक में हड़ताल की समीक्षा, संघर्ष तेज करने का संकल्प

हड़ताल में बड़ी औद्योगिक यूनियनों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया

हड़ताल में बड़ी औद्योगिक यूनियनों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया

jamshedpur news : साकची आमबगान कार्यालय में सोमवार को एटक कोल्हान प्रमंडल की महत्वपूर्ण बैठक प्रमंडलीय अध्यक्ष कामरेड ओम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 फरवरी की देशव्यापी आम हड़ताल की समीक्षा और संगठन की भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई. मजदूर संगठनों ने चार श्रम संहिताओं के खिलाफ आंदोलन तेज करने का सामूहिक संकल्प लिया.

कोल्हान महासचिव कामरेड अंबुज ठाकुर ने कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए हड़ताल को ऐतिहासिक सफल बताया और सीटू के साथ संयुक्त प्रयासों की सराहना की. उन्होंने बड़ी औद्योगिक यूनियनों की अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाया. उन्होंने टाटा जैसी बड़ी कंपनियों और औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत उन यूनियनों पर कटाक्ष किया, जो इस महत्वपूर्ण हड़ताल के दौरान कहीं नजर नहीं आये. बैठक में सभी संबद्ध यूनियनों को वर्ष 2025 का वार्षिक रिटर्न समय पर भरने तथा लेवी और सदस्यता नवीकरण मार्च के प्रथम सप्ताह तक पूरा करने का निर्णय लिया गया. 19 फरवरी को कामरेड केदार दास स्मृति दिवस मनाने का भी फैसला हुआ. अध्यक्ष ने बताया कि चाकुलिया में एनएच-33 घंटों जाम रहा, घाटशिला में एचसीएल कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया और राखा में सफल हड़ताल हुई. एसबीआइ को छोड़कर अधिकांश सरकारी बैंक बंद रहे तथा बिष्टुपुर मुख्य शाखा पर विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान विभिन्न मजदूर संगठनों ने चार श्रम संहिताओं के खिलाफ आंदोलन तेज करने का सामूहिक संकल्प लिया. बैठक में सीमेंट कामगार यूनियन, टाटा पावर मजदूर यूनियन, टाटा ब्लू स्कोप मजदूर यूनियन, जमशेदपुर मजदूर यूनियन, एनएमडीसी माइंस वर्कर्स यूनियन (किरीबुरू और मेघाहातुबुरु), जमशेदपुर कामगार यूनियन, यूनाइटेड मिनरल वर्कर्स यूनियन (मनोहरपुर) और खेत मजदूर यूनियन (बहरागोड़ा) के पदाधिकारियों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >