Floodlight install at Dhatkidih community centre : धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर के बास्केटबॉल कोर्ट में लगा फ्लडलाइट

धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में अब फ्लडलाइट में मैच खेले जायेंगे. टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से बास्केबॉल कोर्ट में नया फ्लडलाईट लगाया गया है.

जमशेदपुर. धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में अब फ्लडलाइट में मैच खेले जायेंगे. टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से बास्केबॉल कोर्ट में नया फ्लडलाईट लगाया गया है. कोर्ट में छह पोलों में कुल 24 फ्लडलाइट लगाये गये हैं. 300-300 वाट के फ्लडलाइट के लगने से अब यहां पर देरी तक खिलाड़ी अभ्यास व मैच खेल सकते हैं. फ्लडलाइट की कीमत लगभग 11 लाख रुपये है. सोमवार को फ्लडलाइट का उद्घाटन किया गया. टीएसएफ के चीफ पीपल ऑफिसर सुधीर कुमार सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. मौके पर झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह, सचिव जेपी सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी, मो आरिफ आफताब, मुख्तार आलम, कमेटी मेंबर ओम प्रकाश शर्मा, निजाम अली, विधान मरांडी, वसीम व अन्य लोग मौजूद थे. फ्लडलाइट उद्घाटन के मौके पर महिला व पुरुष टीमों के लिए मैच खेला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nesar ahamad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >