jamshedpur news : एमजीएम अस्पताल में खुलेगा अमृत फार्मेसी सेंटर, सस्ती मिलेंगी दवाइयां

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड और अस्पताल प्रशासन के बीच पांच वर्ष का हुआ एमओयू

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड और अस्पताल प्रशासन के बीच पांच वर्ष का हुआ एमओयू

jamshedpur news :

एमजीएम अस्पताल में जल्द अमृत फार्मेसी सेंटर शुरू होगा. इसके लिए एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड और अस्पताल प्रशासन के बीच पांच वर्ष का एमओयू हुआ. मौके पर अधीक्षक डॉ बलराम झा और प्राचार्य डॉ संजय कुमार मौजूद रहे. कंपनी ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्थान भी देखा. डॉ झा ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत जीवनरक्षक और जरूरी दवाइयां बाजार दर से 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी. अभी मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है, जिससे खर्च बढ़ता है. सेंटर खुलने पर इलाज और दवा एक ही जगह मिलेगी. यहां हृदय, मधुमेह, कैंसर, किडनी और ब्लड प्रेशर की दवाइयों के साथ कुछ सर्जिकल इम्प्लांट भी रियायती दर पर उपलब्ध होंगे. अस्पताल में प्रतिदिन 1200 से 1500 मरीज ओपीडी और इनडोर में इलाज कराने पहुंचते हैं. ऐसे में अमृत फार्मेसी शुरू होने से हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा और उनके इलाज का खर्च काफी हद तक कम हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >