jamshedpur news : दुरंतो एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग से निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

चक्रधरपुर में पांच मिनट ट्रेन रोककर पहिये में जाम हुए ब्रेक रबर को हटाया गया

चक्रधरपुर में पांच मिनट ट्रेन रोककर पहिये में जाम हुए ब्रेक रबर को हटाया गया

jamshedpur news :

हावड़ा से मुंबई जा रही दुरंतो एक्सप्रेस सोमवार को चक्रधरपुर स्टेशन पर एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गयी. ट्रेन के बी-9 कोच के पहियों में ”ब्रेक बाइंडिंग” (ब्रेक रबर का पहिये से चिपक जाना) की समस्या उत्पन्न हो गयी थी. इसे समय रहते रेलकर्मियों ने पकड़ लिया.

पांच मिनट चला ”रेस्क्यू” ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के बी-9 कोच के पहियों में ब्रेक रबर चिपक जाने के कारण भारी घर्षण हो रहा था. इस घर्षण से पहियों से धुआं निकलने लगा और जलने की दुर्गंध आने लगी. इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. जैसे ही ट्रेन चक्रधरपुर स्टेशन के करीब पहुंची, रूट रिले इंटरलॉकिंग के माध्यम से इसकी सूचना मिली और ट्रेन को तुरंत स्टेशन पर रोका गया. ट्रेन सुबह 10:20 बजे चक्रधरपुर स्टेशन पर रुकी. स्टेशन पर तैनात कैरेज एवं वैगन विभाग के कर्मचारी तुरंत हरकत में आये. तकनीकी टीम ने पहिये में जाम हुए ब्रेक रबर को सफलतापूर्वक हटा दिया. महज 5 मिनट के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया. सुबह 10:25 बजे ट्रेन को सुरक्षित अगले गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >