jamshedpur news : रखरखाव कार्य के लिए आज 38 मोहल्लों में बाधित रहेगी बिजली
33 केवी लाइन का होगा रखरखाव
By AKHILESH KUMAR | Updated at :
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
jamshedpur news :
बिजली विभाग द्वारा मंगलवार को 33 केवी लाइन के रखरखाव, जंपर ज्वाइंट और पेड़ों की डालियों की कटाई के कारण बिरसानगर व भुइयांडीह क्षेत्र के करीब 38 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. छोटा गोविंदपुर विद्युत अनुमंडल के एसडीओ चंद्रशेखर ने बताया कि पहले चरण में सुबह 9 बजे से 10:15 बजे तक बिरसानगर जोन 10, 4, 3, ए-बी-सीडी, 9, 11, 5, 6, 7, 6बी, कालू बगान, सुगना कॉलोनी, प्रगति नगर, बजरंग चौक, लोयोला बीएड कॉलेज के पास, संडे मार्केट, 2, 2बी, 3डी, प्रधान कॉलोनी व गुड़िया मैदान क्षेत्र प्रभावित रहेंगे. दूसरे चरण में 10:30 से 11:15 बजे तक भुइयांडीह, बाबूडीह, लाल भट्ठा, कल्याण नगर, छायानगर, शांतिनगर व बागुनहातु क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी.