परसुडीह :टेंपो और बाइक में टक्कर , दो जख्मी

परसुडीह :टेंपो और बाइक में टक्कर , दो जख्मी

जमशेदपुर.

परसुडीह थानांतर्गत चार खंभा चौक के पास मालवाहक टेंपो और बाइक में टक्कर होने पर बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गया. घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया. उसके बाद दोनों जख्मी बाइक चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल होने में राजू कुमार और रघु शामिल है. घटना रविवार की दोपहर करीब दो बजे की है. घटना के संबंध में रघु ने बताया कि राजू उसका दोस्त है. दोनों घोड़ाडीह के पास के रहने वाले हैं. रविवार को दोनों कपड़ा खरीदने के लिए जुगसलाई जा रहे थे. बाइक राजू चला रहा था. उसी दौरान खास महल के पास अचानक से टेंपो उनके सामने आ गया. लेकिन ब्रेक लगाने के बाद भी टेंपो चालक ने टक्कर मार दी. इससे बाद दोनों गिर कर जख्मी हो गये.घटना में राजू के पैर में चोट लगी है. जबकि उसे हाथ में हल्की चोट आई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >